बोर्ड की परीक्षा में अच्छे मार्क्स पाने का तरीका - Get Good Marks In Board Exam
Shailendra Kumar
Get Good Marks In Board Exam –
विद्यार्थियों के अन्दर हमेशा बोर्ड के एग्जाम को लेकर चिंता बनी रहती हैं। लेकिन बोर्ड का एग्जाम कोई ऐसा एग्जाम नहीं हैं की आप इसमें अच्छा न कर पाए । थोड़ी सी प्लानिंग और टिप्स को अपना कर आप बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप कर सकते हैं या फिर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। आज के लेख में हम बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने या टॉप करने के तरीके के बारे में जानेंगे। उन सारे छात्रों के लिए board की परीक्षा पहला अनुभव होता है जो क्लास 10 में होते है, तो ज़ाहिर है कि उनको सबसे ज़यादा डर लगता होगा और जिसके कारण वो परीक्षा में उतना अच्छा परफॉर्म नही कर पाते होंगे जितना वो कर सकते थे.
विद्यार्थियों के अन्दर हमेशा बोर्ड के एग्जाम को लेकर चिंता बनी रहती हैं। लेकिन बोर्ड का एग्जाम कोई ऐसा एग्जाम नहीं हैं की आप इसमें अच्छा न कर पाए । थोड़ी सी प्लानिंग और टिप्स को अपना कर आप बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप कर सकते हैं या फिर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। आज के लेख में हम बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने या टॉप करने के तरीके के बारे में जानेंगे। उन सारे छात्रों के लिए board की परीक्षा पहला अनुभव होता है जो क्लास 10 में होते है, तो ज़ाहिर है कि उनको सबसे ज़यादा डर लगता होगा और जिसके कारण वो परीक्षा में उतना अच्छा परफॉर्म नही कर पाते होंगे जितना वो कर सकते थे.
Get Good Marks In Board Exam –
तो आइये हम इस लेख में उन तमाम बातों पे चर्चा करें जिसको फॉलो करके छात्र अपनी 2017 में आने वाली CBSE और UP Board की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सकें |
तो आइये हम इस लेख में उन तमाम बातों पे चर्चा करें जिसको फॉलो करके छात्र अपनी 2017 में आने वाली CBSE और UP Board की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सकें |
1.प्लान के साथ सभी विषयों की प्रियारिटी करें सेट : Set priority of topics
प्लान बना कर पढ़ना अच्छे मार्क्स लाने के लिए काफी ज़रूरी है | लेकिन उसके साथ- साथ यह भी तय करना ज़रूरी है, कि किस सब्जेक्ट के टॉपिक को पहले पढ़ना शुरू करें | अगर आप खुद नही समझ पा रहे की कैसे टॉपिक को विभाजित कर पढ़ना हैं तो इसके लिए आप अपने टीचर से पूरी मदद लें और उसके साथ साथ गतवर्ष के प्रश्न पत्र के आधार पर तैयारी शुरू करें | इससे सबसे बड़ा यह फायदा होगा की एग्जाम से पहले वह सारे टॉपिक कवर हो जायेंगे जिनके पूछे जाने की उम्मीद ज्यादा है |
2.तैयारी पर ध्यान दें : Focus on preparation
अच्छी तरह सभी पेपर्स की तैयारी करना एग्जाम स्ट्रेस को कम करता है। इसलिए यदि आपकी तैयारी ठीक ढंग से नहीं हो रही हो, तो फिर से रुटीन बनाएं, ताकि सभी विषयों को ठीक से कवर किया जा सके। यदि 10 दिन का समय है और 20 टॉपिक्स पढ़ने हैं तो प्रतिदिन 2 टॉपिक्स को कवर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि दिनभर के 24 घंटों में से 18 या 20 घंटे पढ़ने का अव्यावहारिक टाइम टेबल बनाने की भूल बिलकुल न करें। हद से हद 12 घंटे का रोज पढ़ने का समय रखें । इसमें भी बीच-बीच में आराम जरूरी है।
3.सकारात्मक सोच रखें : Think positive
किसी भी डर को सकारात्मक सोच से दूर किया जा सकता है| सकारात्मक सोच आपको रिलैक्स रखता है और आप बेहतर ढंग से पढ़ाई करने में समर्थ हो पाते हैं। इसलिए पॉजिटिव सोच रखना बहुत जरुरी है| छात्र जितना टेंशन लेट है अगर वो उसका 50 % भी अपनी पढाई पे ध्यान दें तो काफी बेहतर अंक आसकते है| सकारात्मक सोच रखें का सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि आपको अनपे ही अंदर बहुत साडी खूबियाँ दिखने लगती है जिससे जो आपकी प्रशन्नता का कारण बनती है और आपको तेयारी पर फोकस करदेती है |
4.टाइम लिमिट के साथ करें पुराने प्रश्न पत्र हल : With time limit to solve the old question papers
एग्जाम की सबसे अच्छी तैयारी करने का तरीका यह भी है कि छात्र पुराने प्रश्न पत्र की प्रक्टिस करें, लेकिन प्रक्टिस करते समय यह याद रहे की एक निर्धारित समय में ही पुरे प्रश्न पत्र को हल करना है | टाइम मेनेजमेंट की आदत सुधारना बहुत ज़रूरी है क्युकि इससे परीक्षा के समय टाइम मेनेज करना आसान होगा | यह तरीका सही माईनें में एग्जाम के माहौल के लिए छात्रों को तैयार करवाता है | इस तरीके से प्रश्न पत्र हल करने पर न केवल टाइम मेनेजमेंट करना आएगा बल्कि स्कोरिंग तकनीक पर भी पकड़ होगी |
5.जागरूक अध्ययन : Conscious study
अधिक पढ़ने से जरूरी नहीं कि आपको ज्यादा अंक मिल जाएंगे। परीक्षा में बेहतर सफलता तभी मिलती है, जब जागरूकता के साथ अध्ययन किया जाए। इसके लिए पिछले वर्षों के प्रश्न—पत्रों की मदद ली जा सकती है। दरअसल, टेक्सट बुक में बहुत सी बातें जानकारी के लिए दी जाती हैं उसका परीक्षा से उतना वास्ता नहीं होता। एक जागरूक विघार्थी को इसकी पहचान होनी चाहिए और परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर इसे ध्यान दे कर पढ़ना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो परीक्षा की तैयारी के अंतिम दिनों में आप क्या पढ़ें और क्या नहीं पढ़ें की स्थिति में ही पड़े रहेंगे और बेवजह बेहद तनाव में भी आ जाएंगे।
6.सब्जेक्ट को समझे न की रट्टा मारे : Understanding the subject
अगर आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जरूरी हैं की आप किसी भी विषय को रटने की बजाये, उसे समझने की कोशिश करे। कई बार होता हैं यह की सिर्फ किताबो और गाइड को तोते की तरह रटने से पेपर के दौरान कई सवाल ऐसे बदल कर आ जाते हैं, जिनके बारे में छात्रों को समझ ही नहीं आ पाता हैं। जिससे स्टूडेंट में इन प्रश्नों को देखकर घबराहट होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं की आप विषय को रटने की बजाये उसे अच्छी तरह से समझ कर पेपर देंगे तो आपको उस विषय से सम्बंधित हर सवाल का जवाब पता ही होगा। इससे आपका सिलेबस भी पूरा हो जायेगा और परीक्षा में सब्जेक्ट से रिलेटेड हर प्रश्न का उत्तर आपको पता होगा। इसलिए कभी भी किसी सब्जेक्ट को रटने की बजाये उसे समझने की कोशिश करे।
7.जंप न करें : Do not Jump
कई बार छात्र ऐसा करते हैं कि जो उन्हें आसान लगता है उसे पहले ख़तम करने की की कोशिश करते हैं और जो उन्हें कठिन लगता है उसे बाद के लिए छोड़ देते हैं, ऐसा करते हुए परीक्षा का समय नजदीक आ जाता है और उस कठिन अध्याय के लिए समय कम मिलता है जिसकी तैयारी वो सही तरीके से नहीं कर पाते। इसीलिए परीक्षा के लिए यह सुझाव दिया जाता है कि कठिन चीजों की तैयारी पहले कर लें।
8.टाइम टेबल बनाये : Make time table
यह देखा गया हैं की टॉप पर आने वाले स्टूडेंट अपना एक टाइम टेबल जरूर बनाते हैं।अगर आप परीक्षा में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना एक टाइम टेबल निर्धारित करे। हर सब्जेक्ट को टाइम के अनुसार डिवाइड करके उसकी पढ़ाई करे। जिस विषय में आप ज्यादा कमजोर हैं, उस विषय पर आप ज्यादा से ज्यादा टाइम दे। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखे की जिस विषय पर आपको अच्छी जानकारी हैं, उसे रिविजन करने के लिए भी समय दे। ऐसा नहीं होना चाहिए की सिर्फ आप उन्ही विषयों को समय देते हैं जिनमे आप कमज़ोर हैं, और उन विषयों को दोहराते भी नहीं हैं जिनमे आप मजबूत हैं। यानी की जो विषय आपको आते हैं ठीक हैं उन्हें अच्छे से दोहराए और कमजोर विषयों पर थोड़ा अधिक समय लगाये। विद्यार्थीयों की सबसे बड़ी समस्या यह होती हैं की वह टाइम टेबल तो बना लेते हैं। लेकिन जब उन्हें अपनाने की बारी आती हैं तो उसे कतराते हैं। अगर आप परीक्षा में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो अपने बनाये गये टाइम टेबल को न छोड़े। जैसा आपने टाइम टेबल निर्धारित किया हैं, उसे फॉलो करे, इससे आपको सफलता जरूर ही मिलती ही हैं।
9.नोट्स बनाएं : Make notes
यह जांचा और परखा हुआ नियम है | नोट्स हमेशा आपकी मदद करेंगे | जब भी आप पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते चलें| अक्सर बच्चे पढ़ाई टालते हैं और बाद में पूरा सिलेबस देखकर दवाब में आ जाते हैं, उस समय आपके बनाये नोट्स बहुत सहायक रहते है पुराना पढ़ा दोहराने के लिए और जो भी आप पढ़ रहे है उसे पढ़ने में या उसके नोट्स बनाने में लापरवाही न बरतें | अधूरा काम बाद में करने से आपके रिजल्ट पर असर पड़ता है | प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के हिसाब से तैयारी के साथ अपने नोटेड को दोहराते रहें |
10.अच्छा भोजन खाएं : Take good food
जी हां, अच्छे नंबर के लिए आपको अच्छा खाना भी होगा| आपकी डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक से अधिक हो| खाने में हरी सब्जियां, ताजा फल, डेयरी उत्पाद तथा अंड का सेवन करें | सूप, ग्रीन टी और फ्रेश जूस आपके डाइट चार्ट में हो, और हां जंक फूड से दूरी बनाए रखें |बहुत ज़यादा वसा वाली चीज़ें न खाएं| बहुत ज़यादा न कहें नही तो आलस का शिकार होजाएंगे|
11.लिखकर करें प्रैक्टिस : Practice after writing
बहुत से छात्रों की आदत होती है कि वे बोल कर या मन में याद करते हुए पढ़ते हैं। पर परीक्षा कि तैयारी के लिए केवल इतना ही काफी नहीं है। आपको लिखने की आदत भी होनी चाहिए और साथ ही आपकी लिखने की स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए। कई बार बच्चे यह कहते हुए पाये जाते हैं कि उन्हें सब आता था लेकिन लिखने का समय नहीं मिला। यह दिक्कत आपके साथ न हो इसीलिए लिखने की आदत डालें, इससे आपको दो फायदे होंगे। आपकी लिखने की स्पीड तो अच्छी होगी ही साथ ही आपकी लिखावट में भी सुधार होगा जो बेहतर मार्क्स के लिए आपकी मदद करेगा।
12.गैजेट से दूर रहें : Stay away from gadgets
आजकल हर घर में मोबाइल और कम्प्युटर होते ही हैं। कुछ दिनों के लिए इन चीजों को अपने से दूर कर दें। खासकर बच्चों को गेमिंग आदि का कुछ ज़्यादा ही शौक होता है, तो आप इस तरफ खुद को आकर्षित न करें और मोबाइल तथा कम्प्युटर में बिताए जाने वाले वक़्त में कटौती करें। अपना एक टाइम बना लें जैसे कुह देर सुबह और कुछ देर रात में जिससे आप अपने आप को अपडेट रख सकें| आजकल हर तरह के स्टडी मटेरियल ऑनलाइन मिल जाते है जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है |
13.जल्दी उठने की आदत डालें : Habit to rise early
सुबह जल्दी उठना हर किसी के लिए अच्छा होता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। परीक्षा के कुछ महीनों पहले से ही सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। सुबह अपने नियमित कार्यों को कर अपनी पढ़ाई शुरू करें। जल्दी उठ जाने पर आपका बहुत सा समय बच जाता है और दिन में आपको अधिक समय अपनी पढ़ाई के लिए मिलता है। वैसे तो सभी जानते हैं कि सुबह पढ़ना कितना लाभदायक है क्योंकि एक अच्छी नींद के बाद आप एकदम ताजा और ऊर्जा से भरे होते हैं | सुबह के समय शांति का भी माहौल रहता है| इसीलिए कहते भी हैं कि जल्दी सोना, जल्दी उठना आदमी को स्वस्थ, संपन्न और बुद्धि मान बनाता है| सुबह की हुई पढ़ाई आप लंबे समय तक याद रखते हैं |
निष्कर्ष : conclusion –
इस लेख में बताये गये टिप्स को अगर आप अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी में आज से ही पालन करना शुरू करें तो बोर्ड एग्जाम में 90% से अधिक मार्क्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, ज़रूरत है तो बस एग्जाम की तैयारी नियमित रूप से करने की और साथ ही साथ अपनी तरफ से बोर्ड एग्जाम की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें|आलस्य में चीजों को आगे के लिए मत टालें, इससे सिर्फ नुकसान ही होगा | जो भी पढ़े उसे अच्छी तरह पढ़ें ताकि उसे बार-बार पढ़ने की आवश्यकता न पड़े और बाकि सिलेबस का नुकसान न हो | सवस्थ आहार और व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें | टाइम मनेजमेंट पर खास ध्यान दें |

0 Comments:
Post a Comment